×

सपने में जानवर का दिखना – शुभ या अशुभ स्वप्नफल

सपने में जानवर का दिखना – शुभ या अशुभ स्वप्नफल

आप जो भी सपना देखते हैं, हर सपने का मतलब कुछ न कुछ जरूर होता है। बहुत बार हमें आने वाले सपने, हमारे खुद के आने वाले भविष्य का आइना होते है, वो हमें आने वाली अच्छी या बुरी घटना के लिए पहले से चेतावनी देते है। बस आपको ये याद रखना होगा कि नींद में आपने सपने में क्या देखा था।स्वप्नशास्त्र के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने अक्सर सच होते है ।

सपने में सांप देखना (sapne mein snake)

अगर आपको सपने में सांप नजर आते है, तो उन्हें देखकर डरें नहीं। स्वप्न में सांप दिखाई देने पर उसका रंग, आकार और उसकी लड़ाई भी अलग-अलग चीजों की तरफ इशारा करती है। और ज़रूरी नहीं यह हमेशा आपके लिए खराब ही हो। यदि आपको सांप को मारने का स्वप्न दिखाई दें तो यह आपके लिए अच्छा है। इसका मतलब है निकट भविष्य में आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। इसका दूसरा मतलब यह हो सकता है कि आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है। सपने में काला नाग दिखना शुभ है, इसका मतलब है आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगें साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा। वहीँ दूसरी तरफ सपने में बड़ा सांप देखना अच्छा नहीं माना जाता। इसका स्वपनफल यह है की सपना देखने वाले का जीवन संकट में है, जल्द उसकी मृत्यु हो सकती है। आप खुद को नाग से घिरे हुए देखे और संघर्ष के बाद आपने उसे मार दिया तो इसका मतलब है कि परेशानी अब टल गई है।

सपने में बिल्ली देखना (sapne mein billi ka dikhna)

सपने में बिल्ली देखना

सपने में बिल्ली का दिखना मतलब किसी से आपकी लड़ाई हो सकती है। और अगर आपको आपको सपनें मे किसी काली बिल्ली का रोना दिखाई देता है तो ये संकेत आपके लिए बिलकुल ही अच्छा नहीं होता है। वहीँ अगर सपनें मे आपने बिल्ली को कुछ खिलाया है तो ये आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है। यह इस बात का संकेत है की आपकी ज़िंदगी मे सकारात्मक बदलाव आने वाले है।

सपने में उल्लू देखना (sapne mein ullu ka baar baar aana)

Ullu ka sapna dekhna

वैसे तो हिन्दू धर्म शास्त्रों में देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है। किन्तु स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में उल्लू देखना अक्सर अशुभ सपना माना जाता है। इससे जुड़े सपने बहुत बार धन से जुड़े ही होते हैं। लेकिन ये आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी या घटा होने का संकेत भी देता हैं। आपको आने वाले सपने में अगर उल्लू आपको खुद से दूर जाता दिखे तो धन की हानि का संकेत माना जाता है।

सपने में गाय देखना (sapne mein gaay aur bachde ka dikhna)

सपने में गाय देखना (sapne mein gaay aur bachde ka dikhna)

ज्योतिष के अनुसार सपने में गाय को देखना बहुत ही शुभ संकेत है। अगर सपने में सफ़ेद गाय दिखे तो आपको शक्कर व चांदी के व्यापार में लाभ मिलता है। वहीं चितकबरी गाय दिखने पर ब्याज के व्यापार में लाभ होगा। अगर सपने में आप गाय का दूध निकलते हुए देखते है तो, इसका मतलब है कि संपत्ति व व्यापार में लाभ होगा। गाय और बछड़े का सपने में दिखना अत्यंत ही शुभ संकेत है, आपको जल्द ही धन, सम्मान मिलने वाला है। अगर आपने कोई उधार दे रखा है तो वह भी आपको जल्द मिल सकता है।
ऐसा भी माना जाता है कि सपने में ही नहीं अगर आपको सोने के समय भी गाय की आवाज सुनाई दे तो वह अत्यंत शुभ संकेत होता है, इससे आने वाले दिन में लाभ की प्राप्ति और सुख मिलता है।

सपने में कुत्ता देखने का मतलब (Kutte ka sapne mein aana)

सपने में कुत्ता दिखना

कुत्ते और इंसान का रिश्ता बहुत पुराना है। कुत्तो को वफादारी, दोस्ती और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। कुत्ता अपने मालिक के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होता है। उनके सु:ख और दु:ख के अहसासों को ये सबसे पहले समझ लेते हैं। सपने में कुत्ता दिखना बहुत सकारात्‍मक होता है। लेकिन कुत्ते किस तरह दिख रहे हैं उनका भी अपना महत्व और मतलब होता है। सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखना अशुभ संकेत होता है और इस बात का संकेत है की आपके किसी मित्र के साथ कुछ बुरा होने वाला है। वहीँ अगर आपको सपने में कुत्ते ने काटा है तो आपके लिए अच्छा नहीं है और बताता है की आपकी समस्याओं का अभी अंत होने वाला नहीं है। अगर आपको सपने में खुश कुत्ता दिखाई दे तो यह अच्‍छा संकेत है। किसी पुराने मित्र या नए साथी होने वाली खुशनुमा मुलाकात की तरफ इशारा है। ऐसे ही सपने में कुत्ता चाटते हुए दिखता है तो आपको जीवन में जल्द ही बहुत से लोगों से सहयोग मिलेगा।

1 comment

Post Comment

You May Have Missed